Uncategorized

14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क एचआईवी टीकाकरण शिविर 12 जुलाई को अग्रसेन भवन में

Share

राजनांदगांव। अग्रवाल सभा राजनांदगांव द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत रविवार, 12 जुलाई को प्रात: 10:00 बजे से अग्रसेन भवन, पुराने बस स्टैंड के पीछे, राजनांदगांव में 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का लाभ सर्व समाज की पात्र बालिकाएं ले सकेंगी।
कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपनी पात्र बेटियों को शिविर में लाकर इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान का लाभ दिलाने की अपील की। लोहिया ने बताया कि शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (ष्टरू॥ह्र) श्री नेतराम नवरत्न के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। प्रशिक्षित चिकित्सा दल द्वारा सुरक्षित एवं नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
शिविर में शामिल होने के इच्छुक अभिभावक अपनी बालिकाओं का पंजीयन अग्रसेन भवन के मैनेजर श्री मोहन यादव के पास कार्यालयीन समय में करवा सकते हैं, ताकि टीकाकरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। अग्रवाल सभा ने स्पष्ट किया है कि यह शिविर किसी एक समाज तक सीमित नहीं है। सर्व समाज की 14 से 15 वर्ष आयु की सभी पात्र बालिकाएं इस नि:शुल्क टीकाकरण शिविर का लाभ उठा सकती हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button