लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया शाला प्रवेश उत्सव

रायपुर। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम गुरुकुल प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री तरल मोदी अध्यक्ष भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति एवं अध्यक्षता श्री अजय तिवारी उपाध्यक्ष ने किया।

समिति की सचिव श्रीमती शोभा खण्डेलवाल, गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर श्रीमती संध्या गुप्ता के साथ कमलादेवी संगीत महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आरती सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुईं। प्रवेश उत्सव में सर्वप्रथम मुख्य अथिति का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। प्राचार्या श्रीमती मनीषा गहोई ने स्वागत भाषण के साथ प्रतिवेदन प्रतुत करते हुए अथितियों का स्वागत किया। अथितियों द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर मुँह मीठा करवाया गया उन्हें कॉपी पुस्तक पेन वितरित किया गया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मुख्य अथिति एवं अन्य अतिथियों द्वारा आशीर्वचन उद्बोधन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सादिका सुल्ताना सिद्दिकी ने किया।
इस अवसर पर शाल श्रीफल से अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय की समस्त शिक्षिका, कर्मचारियों के साथ अध्ययनरत छात्राएं उपस्थिति होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। पालक समिति के अध्यक्ष श्री हेमकरन देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी सोनकर श्री ईंधन कलिहारी भी उपस्थित थे।





