Madhya Pradesh

स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप में कथित अशोभनीय चैट से हड़कंप, सुपरवाइजर पर कार्रवाई की तैयारी

Share

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी स्वास्थ्य विभाग में एक सुपरवाइजर की कथित अशोभनीय चैट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि विभागीय ग्रुप में ऐसे संदेश भेजे गए, जिससे महिला कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई और उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जिस ग्रुप में यह चैट हुई, उसमें महिला कर्मचारी और विभागीय अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। मामले में चितरंगी विकासखंड के सेक्टर लमसरई में सुपरवाइजर का प्रभार संभाल रहे दुर्गा वैश्य पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बीएमओ हरिशंकर वैश्य ने बताया कि संबंधित सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button