Madhya Pradesh

छात्राओं ने खोला मोर्चा, बंद गर्ल्स हॉस्टल शुरू कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Share

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने बंद पड़े गर्ल्स हॉस्टल को जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। छात्राओं ने उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त के नाम यह ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत किया। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में पढ़ने वाली अधिकांश छात्राएं दूर-दराज के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से आती हैं, जिन्हें हॉस्टल बंद होने के कारण रोजाना लंबी दूरी तय कर कॉलेज पहुंचना पड़ता है। इससे उनका समय और आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि हॉस्टल की जल्द मरम्मत कराकर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और इसे तत्काल शुरू किया जाए। छात्रा वीणा उइके ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित और बेहतर माहौल मिलने से ही वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान वीणा उइके, माशूम मर्सकोले, महक ठाकुर, खुशबू जाटव, सपना अहिरवार और नंदनी सिलावट सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button