ChhattisgarhCrime

मासूम को कुचलने के बाद दो बार बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक ड्राइवर

Share

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। .मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में तेज रफ्तार ट्रक ने गुंडरदेही गांव के पास आज सुबह एक मासूम को रौंद दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जब ट्रक को पकड़ने की कोशिश तो, चालक बैरिकेड्स तोड़कर महाराष्ट्र बॉर्डर की ओर भाग निकला। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही में सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास किए। मोहला और मानपुर थाने के पास ट्रक को पकड़ने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे। मौके पर कई पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

आरोपी चालक घटना के बाद काफी रफ्तार में ट्रक चला रहा था। मोहला में पुलिसकर्मियों के रुकवाने पर भी चालक ट्रक को बिना रोके बेरिकेड तोड़ते हुए निकल गया। इस घटना की सूचना के बाद मानपुर थाने के बाहर भी बेरिकेडिंग की गई थी। जब ट्रक पास में पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चालक ने दोबारा बेरिकेडिंग तोड़ भाग निकला। पुलिस आरोपी का पीछा करती रही आखिरकार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। ड्राइवर को कोरकोट्टी गांव के पास पकड़ा गया। वह अभी पुलिस की हिरासत में है।
गुंडरदेही में हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों के कारण चक्काजाम की स्थिति बन गई थी। .

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button