Madhya Pradesh

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना, ओंकारेश्वर-ममलेश्वर झूला पुल तीन दिन रहेगा बंद

Share

खंडवा जिले की ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में बड़ा अपडेट सामने आया है। ओंकारेश्वर और ममलेश्वर को जोड़ने वाले झूला पुल के लोडिंग तार की एक कड़ी टूटने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। पुल के दोनों ओर गेट लगाकर ताले कर दिए गए हैं और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण कर रही है और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य में करीब तीन दिन का समय लग सकता है। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को नर्मदा नदी पार करने के लिए पुराने पुल या नाव का सहारा लेना पड़ेगा। वर्ष 2004 में करीब 7.20 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के बीच आवागमन का प्रमुख माध्यम है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मरम्मत पूरी होने तक बंद पुल का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button