ChhattisgarhCrime

गांजा सप्लायर का पता नहीं बताने पर नशेड़ियों ने नाबालिग को मारा चाकू

Share

धमतरी। गांजा सप्लायर का पता नहीं बताने पर नशेड़ी युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना भखारा थाने की है।
जानकारी के अनुसार, भखारा के भेंडरवानी गांव में दो युवक एक नाबालिग से गांजा सप्लाई करने वाले का पता पूछ रहे थे। नाबालिग ने उन्हें पता बताने से इनकार कर दिया। इससे युवक गुस्से में आ गए और चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी पकड़कर उसकी जोरदार पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button