Chhattisgarh
गरियाबंद के युवक का ओडिशा बॉर्डर पर मिला शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू

गरियाबंद जिला के मुनगापदर गांव निवासी 35 वर्षीय युवक परमेश्वर मरकाम का शव ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मृतक डमरूधर पुजारी के रिश्तेदार थे। घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।







