Chhattisgarh

बतरा बांध में बड़ा हादसा, मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव पलटी 3 लापता

Share

सूरजपुर जिला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बतरा बांध में ग्रामीणों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव में सवार 9 लोगों में से 6 ग्रामीणों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 लोग लापता हो गए हैं। घटना करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद सोमवार रात अंधेरे में कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए बांध में गए थे, इसी दौरान अचानक नाव पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम मौके पर पहुंची और लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button