Madhya Pradesh

महाराणा प्रताप के सम्मान में सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं, भोपाल में बनेगा भव्य लोक

Share

Mohan Yadav ने राष्ट्र गौरव और अदम्य साहस के अमर प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी हर देशवासी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है और उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बीच भी हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को सर्वोपरि रखा। इसी क्रम में राजधानी Bhopal में जल्द ही भव्य ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’ का लोकार्पण किया जाएगा। भावी पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का पाठ पढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत अब प्रदेश के स्कूलों में महाराणा प्रताप की शौर्यगाथा और जीवनी को आधिकारिक रूप से पढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि देश की अस्मिता और आत्मसम्मान के आदर्श व्यक्तित्व हैं। इसके साथ ही सरकार ने युवाओं को देश सेवा से जोड़ने के लिए ‘पार्थ योजना’ शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत पुलिस और सेना में भर्ती के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही ‘महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड’ का गठन भी किया गया है, जो समाज के विकास और कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जहां महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button