ChhattisgarhRegion

छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति: राज्य में अब तक 99.2 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज

Share

00 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक तो सरगुजा-सुकमा में औसत से कम बारिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 584.8 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (589.5 मिमी) का 99.2 प्रतिशत है। प्रदेश में 5 अगस्त को राज्य का दैनिक औसत 12.1 मिमी दर्ज किया गया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नारायणपुर में अधिक बारिश
आंकड़ों के अनुसार, औसत के मुकाबले प्रतिशत के लिहाज से सबसे अधिक वर्षा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुई है, जहाँ सामान्य औसत (450.5 मिमी) के मुकाबले 186.2 प्रतिशत (838.6 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुल वर्षा की मात्रा के मामले में नारायणपुर जिला सबसे आगे है, जहाँ अब तक 1004.1 मिमी (141.1 प्रतिशत) वर्षा हो चुकी है। इसके अलावा महासमुंद (139.3 प्रतिशत), रायपुर (130.0 प्रतिशत), गरियाबंद (128.9 प्रतिशत), जांजगीर-चांपा (124.9 प्रतिशत), बालोद (121.2 प्रतिशत), बलौदाबाजार (116.8 प्रतिशत), बलरामपुर (115.0 प्रतिशत), दुर्ग (114.1 प्रतिशत), सक्ती (114.0 प्रतिशत) और धमतरी (112.9 प्रतिशत) जिलों में भी सामान्य से काफी बेहतर बारिश दर्ज की गई है।
सरगुजा और सुकमा में सामान्य से कम बारिश
प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सरगुजा जिले में औसत का महज 65.1 प्रतिशत (288.2 मिमी) और सुकमा में 67.2 प्रतिशत (545.0 मिमी) बारिश ही दर्ज हुई है। इसके अलावा जशपुर (69.1 प्रतिशत), बीजापुर (70.4 प्रतिशत), कांकेर (71.1 प्रतिशत), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (75.0 प्रतिशत), बेमेतरा (76.9 प्रतिशत), बस्तर (77.4 प्रतिशत) और कबीरधाम (81.6 प्रतिशत) जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम बना हुआ है।
राज्य के सभी 33 जिलों में 1 जून से 5 अगस्त 2026 तक सरगुजा संभाग के सरगुजा में 288.2 मिमी (65.1 प्रतिशत), सूरजपुर में 522.3 मिमी (87.7 प्रतिशत), बलरामपुर में 542.1 मिमी (115.0 प्रतिशत), जशपुर में 409.9 मिमी (69.1 प्रतिशत), कोरिया में 495.1 मिमी (93.1 प्रतिशत) तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 483.6 मिमी (92.3 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है।
रायपुर संभाग के रायपुर जिले में 637.4 मिमी (130.0 प्रतिशत), बलौदाबाजार में 653.6 मिमी (116.8 प्रतिशत), गरियाबंद में 717.6 मिमी (128.9 प्रतिशत), महासमुंद में 743.0 मिमी (139.3 प्रतिशत) और धमतरी में 642.5 मिमी (112.9 प्रतिशत) बारिश हुई है।
बिलासपुर संभाग के बिलासपुर में 603.4 मिमी (107.6 प्रतिशत), मुंगेली में 545.7 मिमी (101.1 प्रतिशत), रायगढ़ में 565.5 मिमी (92.1 प्रतिशत), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 838.6 मिमी (186.2 प्रतिशत), जांजगीर-चांपा में 763.8 मिमी (124.9 प्रतिशत), सक्ती में 619.7 मिमी (114.0 प्रतिशत), कोरबा में 588.9 मिमी (92.7 प्रतिशत) तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 545.5 मिमी (95.1 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है।
दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले में 501.0 मिमी (114.1 प्रतिशत), कबीरधाम में 362.9 मिमी (81.6 प्रतिशत), राजनांदगांव में 516.6 मिमी (100.6 प्रतिशत), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 528.6 मिमी (75.0 प्रतिशत), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 403.2 मिमी (95.3 प्रतिशत), बालोद में 682.3 मिमी (121.2 प्रतिशत) और बेमेतरा में 343.4 मिमी (76.9 प्रतिशत) वर्षा हुई है।
बस्तर संभाग के बस्तर जिले में 558.6 मिमी (77.4 प्रतिशत), कोंडागांव में 588.2 मिमी (89.0 प्रतिशत), कांकेर में 567.4 मिमी (71.1 प्रतिशत), नारायणपुर में 1004.1 मिमी (141.1 प्रतिशत), दंतेवाड़ा में 745.9 मिमी (98.2 प्रतिशत), सुकमा में 545.0 मिमी (67.2 प्रतिशत) तथा बीजापुर में 745.9 मिमी (70.4 प्रतिशत) बारिश दर्ज की गई है।
कृषि गतिविधियों को मिली रफ्तार
मध्य छत्तीसगढ़ और मैदानी इलाकों में बेहतर और संतुलित बारिश होने से धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों में काफी तेजी आई है। वहीं उत्तर और दक्षिण के जिन जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज हुई है, वहाँ आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button