Chhattisgarh

रायपुर में लैंडिंग के दौरान प्लेन से पक्षी टकराया

Share

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गई। रनवे पर उतरते समय अचानक एक पक्षी विमान से टकरा गया। हालांकि पायलट की सतर्कता और सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते विमान सुरक्षित लैंड हो गया और सभी यात्री एवं क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित रहे।
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की यह नियमित उड़ान दिल्ली से रायपुर आ रही थी । विमान जैसे ही रनवे पर उतरने की प्रक्रिया में था, तभी एक पक्षी टकरा गया। इस घटना के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरपोर्ट प्रबंधन सक्रिय हो गया और विमान को सुरक्षा जांच के दायरे में लिया गया। राहत की बात यह रही कि विमान को किसी प्रकार का गंभीर नुकसान नहीं हुआ और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button