New Delhi

दिल्ली के डाबरी स्थित किडनी अस्पताल में लगी आग

Share

दिल्ली के डाबरी इलाके में रविवार रात एक किडनी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना विजय एन्क्लेव में जिंदल पब्लिक स्कूल के पास स्थित किडनी अस्पताल में हुई, जहां अचानक आग लगने के बाद मरीजों और अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई। आग लगने के बाद मरीज घबराकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन अस्पताल का गेट बंद होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। मरीजों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने गेट का ताला तोड़कर मरीजों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक आग पर काबू पा लिया। राहत और बचाव कार्य के दौरान मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की गई।
दमकल विभाग की ओर से 3 वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर और एक ब्रीदिंग सपोर्ट यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फायर अधिकारियों के मुताबिक, भारी मशक्कत के बाद रात 10:40 बजे आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दिल्ली के डाबरी इलाके में किडनी अस्पताल में लगी आग को लेकर पुलिस ने बताया कि आग केवल इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स तक ही सीमित रही। समय रहते दमकल कर्मियों की कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मरीजों और अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित रखा गया।
दिल्ली के डाबरी इलाके में किडनी अस्पताल में लगी आग के बाद मरीजों में डर का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, आग अस्पताल के मुख्य गेट के पास लगी थी, जिसके बाद घबराए मरीज सुरक्षित बाहर निकलने के लिए पीछे के दरवाजे की ओर भागने लगे। पीछे का दरवाजा बंद होने के कारण मरीज बाहर नहीं निकल पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मरीजों की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बंद दरवाजे का ताला तोड़ा और मरीजों को बाहर निकालने में मदद की। समय पर किए गए इस प्रयास से बड़ा हादसा टल गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button