ChhattisgarhRegionSports
सीनियर स्टेट नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए आनंद होंगे चेयरमैन, अंजलि सहसचिव नियुक्त

बिलासपुर। ग्रीष्मकालीन नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन होने के बाद 13 व 14 जून को जांजगीर में महिला व पुरुष वर्ग के बीच में सीनियर स्टेट नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके लिए बिलासपुर नेटबॉल संघ ने आनंद सिंह को चेयरमैन के रूप मे एवं अंजलि यादव को सह सचिव नियुक्त किया है।
जिला नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिह, उपाध्याय नवनीत पांडेय, नवीन नागदोंने, अख्तर खान, अजय यादव, कोषाध्यक्ष उत्तम साहू, सचिव योगेश साहू, सहसचिव राजकुमारी साहू, श्रृष्टि कांस्कर, अंजली यादव, प्रियंका सोनवानी, गोलू ठाकुर, आदित्य कश्यप, नीलेश कांत श्रीवास, अमित यादव, प्रमोद विश्वास, टी प्रतीक, अमित पिल्लई, ऋषभ हड़लेसकर ने नवनियुक्त चेयरमैन आनंद सिंह एवं अंजलि यादव को बधाई दी है।







