ChhattisgarhRegion

रासायनिक उर्वरकों की दरें तय

Share

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 के लिए किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने विभिन्न रासायनिक उर्वरकों की विक्रय दरें निर्धारित कर दी हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय दर से अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उप संचालक कृषि ने बताया कि यूरिया की कीमत 266.50 रुपये प्रति बोरी निर्धारित की गई है। डीएपी उर्वरक कंपनी के अनुसार अधिकतम 1350 रुपये प्रति बोरी तक उपलब्ध होगा। वहीं एनपीके 12: 32: 16 की कीमत 1190 रुपये, 20: 20: 0: 13 की 1850 रुपये और 12: 26: 26 की 1990 रुपये प्रति बोरी तय की गई है। एमओपी (पोटाश) उर्वरक 1975 रुपये प्रति बोरी की दर से मिलेगा। इसके अलावा एसएसपी पाउडर 551 रुपये, एसएसपी दानेदार 591 रुपये, जिंकटेड एसएसपी 576 रुपये तथा टीएसपी 1300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध होगा। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इफको नैनो यूरिया (500 मिलीलीटर) 225 रुपये और नैनो डीएपी (500 मिलीलीटर) 600 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूले जाने पर तत्काल नजदीकी कृषि कार्यालय में शिकायत करें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button