ChhattisgarhMiscellaneous

छत्तीसगढ़ कैटरर्स एसोसिएशन का हुआ गठन

Share

रायपुर। राज्य के प्रमुख कैटरर्स ने एकजुट होकर ‘छत्तीसगढ़ कैटरर्स एसोसिएशन’ का गठन किया है। इस ऐतिहासिक बैठक का नेतृत्व उद्योग के प्रमुख दिग्गजों ने किया। इनमे बंटी नाथवानी (जलाराम कैटरर्स), विजय स्वामी (नीलम कैटरर्स) और लोकेश सिंघल (संस्कार कैटरर्स) शामिल थे। इस बैठक में बाबूलाल पालीवाल, दीपेश जैन (भवधन फूड्स) ,तुषार भोजानी (जलाराम राजनांदगांव), सुशांत (टी.एफ.सी.), राजू (फूड सोल्यूशन्स), विजय शर्मा (मास्टरशेफ) और प्रशांत पारेख (श्रीजी कैटरर्स) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस बैठक में आयोजनों के समय को सीमित करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों के कल्याण, बेहतर लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और स्थानीय नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए, एसोसिएशन ने राज्य भर में सभी कैटरिंग कार्यक्रमों के लिए रात 12:30 बजे की सख्त समय-सीमा (डेडलाइन) तय करने का प्रस्ताव रखा है।
चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा इवेंट की टाइमिंग, बैठक में कैटरिंग उद्योग के सामने आ रही अन्य चुनौतियों की भी चर्चा की गई।
इस दौरान सप्लाई चेन की दिक्कतें और कच्चे माल की बढ़ती महंगाई, लेबर मैनेजमेंट और कुशल कारीगरों (स्टाफ) की कमी,
सभी वेंडर्स के बीच हाइजीन (सफाई) और सर्विस के मानकों को बेहतर बनाने सभी उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहयोग, संसाधनों को साझा करने और सामूहिक रूप से इन परिचालन बाधाओं को दूर करने के रणनीतिक उपायों पर अपने विचार साझा किए।
एक आधिकारिक कार्यकारी निकाय के लिए, सदस्यों ने घोषणा की है कि जल्द ही एक औपचारिक समिति का गठन किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ कैटरर्स एसोसिएशन का नेतृत्व करेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button