ChhattisgarhRegion

आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच सहित तीन की हुई मौत, पांच घायल

Share

कांकेर। जिले के अंतागढ़ ब्लॉक अंर्तगत ग्राम कलगांव में शुक्रवार सुबह मनरेगा में काम करने के दौरान हुई बारिश से बचने के लिए ग्रामीण पेड़ के नीचे आ गए, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक उप-सरपंच सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए है, जिसमें 1 महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में संतोष पटेल, प्रकाश पटेल, मनराज पटेल (उपसरपंच) सभी कलगांव निवासी है। सभी के शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है।
अंतागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर घटना ग्राम कलगांव में मनरेगा के तहत तालाब गहरी करण का कार्य किया जा रहा था। सभी ग्रामीण काम में लगे हुए थे, करीब 70 ग्रामीण काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर पास के पेड़ के नीचे आ गये थे।तभी आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में 8 लोग आ गए। जिसमे 3 पुरुषों की मौत हो गई, वहीं 5 महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया। एक महिला को जिसकी हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिये कांकेर रेफर किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button