ChhattisgarhMiscellaneous
मनिहारी और ब्यूटी पार्लर में लगी आग

सूरजपुर। सूरजपुर में आज सुबह प्रेमनगर मेन रोड में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक,मेन रोड प्रेमनगर में स्थित प्रिंसी ब्यूटी पार्लर और मनिहारी दुकान में यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि बच्चों के पूजा करने के दौरान यह आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।







