ChhattisgarhCrime

बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

Share

रायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8.75 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलौदाबाजार निवासी ऋषि साहू और भिलाई निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों संदिग्ध गतिविधियों के दौरान अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में पकड़े गए। तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस आरोपियों के नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क और हेरोइन की सप्लाई चेन के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
यह मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button