ChhattisgarhMiscellaneous

भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होंने कंगना रनौत रायपुर पहुंची

Share

रायपुर। फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होंने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत आज रायपुर पहुंची। स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विधायक अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस का स्वागत किया।
जोरा द मॉल में फिल्म भारत भाग्य विधाता की पहली स्क्रीनिंग होगी। इसमें सीएम साय समेत अन्य भाजपा नेता शामिल होंगे। फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे मीडिया एवं दर्शकों से बातचीत करेंगे।
गौरतलब है कि यह फिल्म मुंबई आतंकी 26/11 हमले के बाद स्वास्थ्य, सुरक्षा कर्मचारियों की बहादुरी को दर्शाती है। इसको लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button