ChhattisgarhRegion

संसदीय संकुल विकास परियोजना एवं स्थानीय संसाधनों से आत्मनिर्भर बनेगा बस्तर – कश्यप

Share

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के पहल पर संसदीय संकुल विकास परियोजना के अंतर्गत विकासखंड बकावंड के दूरस्थ ग्राम मोहलई में युवा चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बस्तर के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोडऩा है। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सार्थक है, जब वह पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से 29 विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर दी गई, ताकि जागरूकता के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।
सांसद कश्यप ने बस्तर की समृद्धि का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के प्राकृतिक संसाधन और वन उपज जैसे इमली, महुआ और टोरा इत्यादि स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने इमली प्रोसेसिंग यूनिट,टोरा तेल घानी और लघु उद्योगों की स्थापना से व्यापक स्तर पर सकारात्मक बदलाव होगा। इन उद्योगों के माध्यम से स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं का पलायन रुकेगा।
सांसद कश्यप ने कहा कि छोटे छोटे समूह स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। जिससे बस्तर के दूरस्थ गांवों में विकास,जागरूकता और आत्मनिर्भरता का नया संकल्प बनकर उभरेगा द्य ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के दशकों बाद पहली बार कोई जनप्रतिनिधि उनके गांव तक पहुँच विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे,उपाध्यक्ष तरुण पाण्डे,भाजपा जिला महामंत्री परिसराम बेसरा,मंडल महामंत्री अमरदेव भारती,विषम ठाकुर, फूलल्केश्वर पांडेय,नवरत्न कर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और कृषि, मत्स्य,उद्यानिकी तथा क्रेडा विभाग के अधिकारी,महिला समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button