ChhattisgarhMiscellaneous

विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिजा वाटिका में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

Share

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपासना सेवा फाउंडेशन द्वारा गिरिजा वाटिका, भाठागांव चौक, रायपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु समाज को प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शासकीय एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और वृक्ष संवर्धन का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम कीअध्यक्षता उपासना सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर सहकार्यवाह व श्री जगन्नाथ मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के संचालक आकाशदीप गुप्ता, भारत सेवाश्रम संघ के महादेव महतो, विश्व हिन्दू परिषद के भगवती प्रसाद शर्मा, पुरानी बस्ती के व्यास नारायण दीवान, रायपुर महानगर पर्यावरण गतिविधिक के संयोजक दिलीप यदु, सहप्रमुख उमाकांत मिश्रा, सर्व सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार व सचिव डॉ. सुनील कुमार मेहता, सदस्य थानेश्वर पैकरा, स्वाति चंद्राकार, मोना गर्ग, चरमेटि फाउंडेशन के प्रेम साहू, वन विभाग से सेवानृवित कर्मचारी दिनेश साहू, अधिवक्ता संघ के बसंत गोंड, सोनकर समाज के खेदूराम सोनकर, विश्वकर्मा समाज के नारायण, मराठा समाज के अरुण निम्बालकर, ठाकुर समाज के रामत्रिपाल सिंह, धीवर समाज के करण धीवर आदि उपस्थित थे।

मुख्यवक्ता आकाशदीप गुप्ता ने कहा कि केवल वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम 22 वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। दिलीप यादव ने किचन गार्डन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घरों और बाड़ियों में छोटे-छोटे पौधे लगाने से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि परिवार को स्वच्छ एवं ताजी सब्जियां भी प्राप्त होती हैं। उन्होंने प्रत्येक परिवार को अपने घर में किचन गार्डन विकसित करने के लिए प्रेरित किया। दिनेश साहू ने कहा कि हमारे पूर्वज पीपल,
बरगद तथा अन्य छायादार व उपयोगी वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते थे। उन्होंने कहा कि प्रकृति की प्रत्येक वनस्पति पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनका संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संचालक रतिकान्त साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के प्रयासो का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भविष्य मे भी उपासना सेवा फ़ाउंडेशन पौधरोपण कर अपने कर्तव्यो का निर्वाहन करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित विरासत के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इसके पहले डॉ. प्रकाश कुमार ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत में प्रकृति, वृक्षों और पर्यावरण को सदैव विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
महादेव महतो ने कहा कि वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने की अपील की। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
अंत में उपासना सेवा फाउंडेशन ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने तथा वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की । कार्यक्रम का समापन सामूहिक पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button