Chhattisgarh

कुरुद के रामसागर तालाब में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला

Share

धमतरी जिले के कुरुद स्थित रामसागर तालाब में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम उमरदा निवासी और पेशे से राजमिस्त्री संतोष कंवर (40) शनिवार को एक पारिवारिक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने कुरुद पहुंचे थे। जलांजलि के दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबकर लापता हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खोजबीन शुरू की गई, जिसके बाद धमतरी से आई गोताखोरों की टीम ने शनिवार देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। रविवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया और लगभग सवा सात बजे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button