Chhattisgarh

20 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, मौके पर हुई मौत

Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर की छत से करीब 20 फीट नीचे गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था और घटना के समय भी नशे की हालत में था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा स्थित बनिया तालाब के पास की है, जहां वह नशे में घर की छत पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button