Madhya Pradesh

किसान को ब्लैकमेल कर लाखों की मांग, पुलिस ने गैंग पकड़ा

Share

60 साल के किसान को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही करने वाले हनी ट्रैप गैंग का देहात थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चार आरोपियों को हजूरीपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दरअसल, पीड़ित किसान 23 मई को बाजार गया था, जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई जिसने पैर में दर्द होने की बात कहकर उसे घर तक छोड़ने की मदद मांगी। किसान ने मानवता के नाते उसे उसके घर पहुंचा दिया, लेकिन वहां पहले से रची गई साजिश के तहत महिला ने उसे चाय पिलाने के बहाने अंदर बुलाया, जहां पहले से गैंग के दो सदस्य मौजूद थे। इसी दौरान किसान का अश्लील वीडियो बना लिया गया और बाद में उसे ब्लैकमेल कर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 7 लाख रुपये की मांग की गई, जिसमें से पहले ही 5 हजार रुपये ले लिए गए थे। आरोपियों ने किसान पर दबाव बनाया कि वह बाकी रकम अपने खेत बेचकर दे। परेशान होकर किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button