Madhya Pradesh

भोपाल हमीदिया अस्पताल में शर्मनाक घटना खुले में शव की सिलाई, प्रशासन पर उठे सवाल

Share

भोपाल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हमीदिया अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। यहां मोर्चरी के बाहर खुले में एक अज्ञात शव की सिलाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, बजरिया थाना पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को बिना किसी गरिमा के नग्न अवस्था में बाहर निकालकर खुले में स्ट्रेचर पर रखकर उसकी सिलाई की गई, जो कि नियमों के स्पष्ट उल्लंघन के रूप में सामने आया है। मेडिको-लीगल प्रोटोकॉल के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया पोस्टमार्टम कक्ष के भीतर गोपनीयता और सम्मान के साथ की जानी चाहिए, लेकिन यहां इसका पालन नहीं किया गया। इस घटना के बाद सामाजिक संगठनों और आम जनता ने जिम्मेदार कर्मचारियों और डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button