Madhya Pradesh

भोजशाला विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, हाईकोर्ट फैसले को चुनौती से मामला फिर गरमाया

Share

मध्यप्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला प्रकरण में इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के बाद मामला अब सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जिससे यह विवाद एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है। हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए एक अन्य मुस्लिम पक्षकार ने मंगलवार देर रात सर्वोच्च न्यायालय में नई याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार “JEBRAN ANSARI VS. UNION OF INDIA” नाम से डायरी नंबर 33643/2026 के तहत यह याचिका दर्ज की गई है, जो 26 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे दाखिल की गई। इस याचिका में इंदौर हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसने भोजशाला विवाद पर अहम निर्णय दिया था। मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित बताया जा रहा है, और इस नई कानूनी पहल के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस घटनाक्रम से विभिन्न संगठनों में भी हलचल बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और सामाजिक माहौल के गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button