Chhattisgarh

कोरबा के साप्ताहिक बाजार में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Share

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कोरबा स्थित मुड़ापार मुख्य अस्पताल के पास संचालित साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button