Madhya Pradesh

एमपी में भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल वन व जेल विभाग की परीक्षा अब 4 जून से

Share

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन विभाग और जेल विभाग की संयुक्त भर्ती परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 25 मई से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे 4 जून 2026 से आयोजित किया जाएगा। परीक्षा तिथि आगे बढ़ने से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, क्योंकि इसी दौरान एसएससी और सीयूईटी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं भी आयोजित हो रही थीं, जिससे तारीखों का टकराव हो रहा था। अब उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। यह भर्ती परीक्षा वन विभाग के वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक पदों के साथ-साथ जेल विभाग के जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक पदों के लिए आयोजित की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए करीब 3 लाख 92 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो पिछले भर्ती चक्र की तुलना में कम माने जा रहे हैं। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का असर अब पूरे ईएसबी परीक्षा कैलेंडर पर पड़ने की संभावना है, क्योंकि जून महीने में कई अन्य बड़ी परीक्षाएं पहले से प्रस्तावित हैं। वहीं मई और जून की कई परीक्षाओं की रूलबुक अब तक जारी नहीं हुई है, जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और उनकी तैयारी की रणनीति भी प्रभावित हो रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button