Madhya Pradesh

सीधी में ढाबे पर BJP युवा मोर्चा नेता और हिस्ट्रीशीटर के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Share

सीधी जिले में सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंडरिया स्थित एक ढाबे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा और उनके साथियों तथा एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच जमकर विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के कार्यक्रम के बाद निशांत मिश्रा अपने साथियों के साथ ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे, तभी वहां पहले से मौजूद एक हिस्ट्रीशीटर से किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते लात-घूंसे और बेल्ट चलने तक पहुंच गई। चश्मदीदों के मुताबिक करीब आधे घंटे तक ढाबे में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिससे वहां मौजूद अन्य लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button