Madhya Pradesh

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट में घायल यात्री की अस्पताल में मौत, अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट प्रभावित

Share

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शनिवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में सवार रांची निवासी सुधीर कुमार, जो अपने फेफड़ों के इलाज के लिए अहमदाबाद गए थे, की अचानक तबीयत खराब हो गई। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी के तहत लैंडिंग की अनुमति मांगी और फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। एयरपोर्ट पर पहुँचते ही सुधीर कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button