Chhattisgarh

बस्तर में रेलवे हादसा मानसिक अस्वस्थ युवक मालगाड़ी की चपेट में आया और मौत

Share

बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के कुमार मरेंगा में शुक्रवार सुबह एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सरगीपाल जुनापारा निवासी 27 वर्षीय नीलकंठ बघेल के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। बताया गया कि वह सुबह बिना किसी को बताए घर से निकला और घूमते-घूमते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। ट्रेन चालक ने उसे हटने का कई बार इशारा किया और आवाज भी लगाई, लेकिन युवक ट्रैक से नहीं हटा। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल नीलकंठ को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button