Chhattisgarh
भारतीय सेना भर्ती 2027 परीक्षा तिथियां, केंद्र और एडमिट कार्ड की जानकारी

भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। सेना ने अपनी ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा 01 जून से 12 जून तक दो चरणों में आयोजित होगी, पहले चरण 01 जून से 05 जून और दूसरे चरण 08 जून से 12 जून तक चलेगा। छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रतिदिन तीन से चार शिफ्टों में परीक्षा होगी।







