Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय आज करेंगे कचना ओवरब्रिज का लोकार्पण

Share

रायपुर में आम जनता को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने जा रही है। कचना ओवरब्रिज पर शुक्रवार से लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम को ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार करीब 49 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ओवरब्रिज के शुरू होने से शंकरनगर-खम्हारडीह मार्ग पर यातायात अधिक व्यवस्थित और तेज होगा। शासन ने मार्च 2022 में 48.78 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी थी, जबकि सितंबर 2023 में कार्यादेश जारी हुआ। रेलवे से ड्राइंग-डिजाइन और स्लैब-गर्डर लगाने की मंजूरी में देरी के कारण निर्माण कार्य तय समय से पीछे चला गया था, लेकिन अब इसे पूरा कर लिया गया है। इस मार्ग पर दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है और कचना रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ता था। ओवरब्रिज शुरू होने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं लोकार्पण समारोह के चलते शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक खम्हारडीह से कचना और कचना से खम्हारडीह जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन प्लान के तहत वाहन श्रीराम नगर ओवरब्रिज, अशोका रतन और बीएसएनएल कार्यालय मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम न हो तो इस समयावधि में इस रूट पर जाने से बचें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button