Chhattisgarh

जगदलपुर में कांग्रेस को पुलिस ने रोका अमित शाह से मिलने जा रहे नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

Share

जगदलपुर में बस्तर के स्थानीय मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने पहुंचे अमित शाह को बस्तर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेता राजीव भवन से रवाना हुए थे। हालांकि मिताली चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रतिनिधिमंडल को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दीपक बैज ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर के हितों की अनदेखी कर रही है तथा कांग्रेस नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने नहीं दिया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button