Chhattisgarh

धमतरी में अतिक्रमण हटाने पर विवाद ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

Share

धमतरी के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में गरियाबंद डीएफओ अपनी टीम के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे, जहां वन अमले और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम लोगों को जबरन घरों से उठाकर ले गई, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। वहीं वन विभाग की ओर से लगाए गए मारपीट के आरोपों को ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण धमतरी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस का भी समर्थन मिला, जबकि पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button