ChhattisgarhRegion

छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य देश में सर्वाधिक

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा है। विभाग केवल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पत्तों की खरीदी करता है। कटे-फटे और निम्न गुणवत्ता के पत्ते रिजेक्ट किए जाते हैं। यह जानकारी प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने दिया है।
रिजेक्ट पत्तों का विक्रय वैध
प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, रायपुर ने बताया कि रिजेक्ट तेंदूपत्तों पर संग्राहकों का स्वामित्व है। वे अपनी वनोपज को निजी स्तर पर बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। यह वैध व्यापारिक प्रक्रिया है, इसे तस्करी नहीं कहा जा सकता।
तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य सुचारु रूप से संचालित
18 मई 2026 तक सुकमा में 84 हजार 382 मानक बोरा यानी लक्ष्य का 77.84: संग्रहण हो चुका है। कोन्टा क्षेत्र की 5 समितियों में 100: से अधिक संग्रहण हुआ है। राज्य में कुल 11.64 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। 46 हज़ार 625 संग्राहक जुड़े हैं, जो पिछले वर्ष से अधिक है।
निगरानी जारी
ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्रों में वन विभाग की सघन गश्त और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग जारी है। अवैध परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है।
पत्ते सडऩे का आरोप गलत
कोरिरास सहित किसी भी फड़ में तेंदूपत्ता सडऩे या दीमक लगने की स्थिति नहीं है। संग्रहण प्रक्रिया पारदर्शी है और भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button