Chhattisgarh

पेट्रोल-डीजल बचाने की पीएम मोदी की अपील पर विवाद, CM साय ने कांग्रेस को घेरा

Share

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की अपील पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए Vishnu Deo Sai ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर असहयोग करती है और प्रधानमंत्री मोदी देशहित में जो भी अच्छा काम करते हैं, उसका विरोध करती है। नई दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने ईंधन की खपत कम करने का आह्वान किया है, जिस पर राज्य सरकार भी अमल कर रही है और उन्होंने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात करेंगे और बस्तर में चल रहे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान व अग्रणी बस्तर अभियान की जानकारी देंगे। वहीं केंद्र सरकार द्वारा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार का आभार जताते हुए कहा कि धान समेत कई फसलों का MSP बढ़ने से किसानों को लाभ मिलेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button