Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 77 ट्रेनें रद्द: 8 से 19 जून तक यात्रियों को होगी परेशानी

Share

भारतीय रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन पर चौथी रेल लाइन जोड़ने के कार्य के चलते 8 जून से 19 जून 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। रद्द की गई ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जबकि 8 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा, 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और 5 ट्रेनें देरी से संचालित होंगी। इस फैसले का असर केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, ऐसे में ट्रेनें रद्द होने से टिकट और यात्रा व्यवस्था को लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button