Chhattisgarh

अंबिकापुर के अमन ओझा की मौत, झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस जांच में जुटी

Share

सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में फेमस टुनटुन दाबेली सेंटर के मालिक अमन ओझा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। उनका शव झारखंड के रंका क्षेत्र में मिला है, जबकि उनकी बाइक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में पाई गई है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। बताया जा रहा है कि अमन ओझा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को लेकर किए गए पोस्ट और वीडियो के कारण चर्चा में थे, जिसमें उन्होंने एक युवक पर पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था और खुद पर खतरे की आशंका भी जताई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने अंबिकापुर कोतवाली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई है। फिलहाल सरगुजा और झारखंड पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button