ChhattisgarhRegion

जगदलपुर में अमित शाह 19 को करेंगे 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक

Share

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे एक उच्चस्तरीय अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती 5 राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा गृह मंत्री इस दौरान बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और सुरक्षा बलों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा भी करेंगे।
बता दें अमित शाह 18 मई की रात सीधे जगदलपुर आएंगे और रात्रि विश्राम के बाद 19 मई को बैठक लेंगे। उसी दिन शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। पिछली बैठक लखनऊ में हुई थी। इस बैठक की तैयारियां शुरू हो गई है। सीएस विकासशील ने सभी विभागों से पिछली बैठक के मिनिट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ में हुए कार्यों और लंबित मुद्दों को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार अमित शाह की बस्तर बैठक नक्सलवाद के खात्मे के बाद की सुरक्षा स्थिति और अंतर-राज्यीय विकास के मुद्दों पर केंद्रित होगी। छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के सरकार के लक्ष्य (31 मार्च 2026) के बाद यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा आसपास के अन्य प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के जुडऩे की भी बात कही जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button