ChhattisgarhCrimeRegion

12वीं का पेपर लीक करने वाले वेणु जंघेल पर 5 हजार का इनाम

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड का हिन्दी पेपर लीक करने वाले बेमेतरा जिले के बोरतरा गांव का निवासी आरोपी वेणु जंघेल (18) पर रायपुर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। सिटी कोतवाली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 130/2026 में आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अब पुलिस ने आरोपी की सूचना देने या गिरफ्तारी कराने वाले को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी वेणु जंघेल (18) बेमेतरा जिले के बोरतरा गांव का निवासी है। वह वर्तमान में रायपुर के अशोक नगर गुढिय़ारी में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ परीक्षा अधिनियम की धारा 4, 5, 10 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 के तहत मामला दर्ज है। यह मामला 14 मार्च 2026 को सामने आए परीक्षा अनियमितता और पेपर लीक केस से जुड़ा है।
सेंट्रल जोन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर डॉ. अर्चना झा ने रायपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत इनाम की उद्घोषणा जारी की है। आदेश में कहा गया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है और उसके स्वच्छंद घूमने से समाज के लिए खतरा हो सकता है। जो व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेगा, गिरफ्तारी में मदद करेगा या ऐसी पुख्ता सूचना देगा, जिससे आरोपी की विधिपूर्वक गिरफ्तारी हो सके। उसे 5 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इनाम वितरण पर अंतिम निर्णय डिप्टी पुलिस कमिश्नर मध्य क्षेत्र का होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button