ChhattisgarhRegion
महानदी भवन के नगरीय प्रशासन विभाग के अनुभाग कक्ष में घुसा सांप, मचा हड़कंच

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन के भूतल स्थित नगरीय प्रशासन विभाग के अनुभाग कक्ष में सांप घुस आया। सांप कुर्सी टेबल के नीचे से भारी भरकर आलमारियों की ओट में छिप कर घुस गया। इसके बाद पूरे कक्ष में हड़कंप मच गया। घबराई महिला कर्मचारी कक्ष से बाहर निकल भागीं और पुरुष सांप को निकालने में जुटे रहे लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सकें। इसके बाद कुछ कर्मचारियों ने सांप पकडऩे वाले संपर्क किया और उनके पहुंचने के बाद उन्होंने सांप में वहां से बाहर निकाला और नया रायपुर के बाहरी क्षेत्र में छोड़ दिया।







