ChhattisgarhMiscellaneous

बाहरी परिवार के गांव में ईसाई धर्म का प्रचार करने पर विवाद

Share

जगदलपुर। बस्तर थाने के रेटावंड गांव में एक परिवार को लेकर विवाद की स्थिति है। ओडिशा से यहाँ आए इस परिवार पर पास्टर के साथ मिलकर धर्म प्रचार करने का आरोप है। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण है। इसके बाद ग्रामीणों और पास्टर पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इसकी रिपोर्ट बस्तर थाने में विशेष समुदाय के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी व्यक्ति गांव में स्थायी रूप से न रहे और गांव में धर्म प्रचार जैसी गतिविधियां बंद हों, इसी को लेकर विरोध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव के प्रमुखों, सरपंच, कोटवार और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश दी। बैठक में सहमति बनी कि संबंधित परिवार के बच्चों की परीक्षा समाप्त होने के बाद परिवार गांव छोड़ देगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button