रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर पद का नाम बदलकर अस्टेशन प्रबंधक कर दिया

जगदलपुर। रेलवे प्रशासन में एक बड़ा बदलाव करते हुए बोर्ड ने स्टेशन मास्टर पद का नाम बदलकर अब स्टेशन प्रबंधक कर दिया है। इस निर्णय के बाद देशभर के रेलवे स्टेशनों पर तैनात स्टेशन मास्टरों को अब नए पदनाम से जाना जाएगा। यहां बस्तर संभाग के रेलवे स्टेशन में कार्यरत स्टेशन मास्टर बोर्ड के इस फैसल को लेकर खुशी जाहिर की है।
मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश के बाद इस नए नियम को लागू किया गया है। इस आदेश के तहत स्टेशन मास्टर की पहचान अब स्टेशन प्रबंधक के रूप में होगी। यह बदलाव रेलवे की कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक और जिम्मेदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। बोर्ड का मानना है कि प्रबंधक शब्द न केवल स्टेशन मास्टर के कार्यप्रणाली का अधिक व्यापक भूमिका को दर्शाता है, बल्कि इससे स्टेशन संचालन में उनकी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को भी बेहतर तरीके से परिभाषित करेगा।। जगदलपुर के डीआरएम ललित बोहरा ने बताया कि स्टेशन मास्टर का नाम बदलकर स्टेशन प्रबंधक किया गया है। इससे स्टेशन मास्टर की कार्य प्रणाली में कोई अंतर नहीं आएगा।






