Madhya Pradesh

ईवीएम छेड़छाड़ का आरोप साबित नहीं, याचिका खारिज

Share

भोजराज नाग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कांकेर से निर्वाचित सांसद पर ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पूर्व उम्मीदवार बीरेश ठाकुर ने चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी, जिसे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ईवीएम की दोबारा जांच या वेरिफिकेशन के लिए तब तक कोई निर्देश जारी नहीं किया जा सकता, जब तक गड़बड़ी से जुड़े कोई ठोस मौखिक या दस्तावेजी साक्ष्य रिकॉर्ड पर न हों। हालांकि अदालत ने याचिकाकर्ता को यह छूट दी है कि यदि वे पर्याप्त सबूत प्रस्तुत करते हैं तो नई याचिका दायर कर सकते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button