Chhattisgarh

डोंगरगढ़ में शादी के दौरान चाकूबाजी, 20 वर्षीय युवक की मौत

Share

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम रामाटोला में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकूबाजी की घटना में 20 वर्षीय योमिश सिन्हा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ग्राम सांखरा में हुए एक समारोह के दौरान विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में रविवार देर रात आरोपियों ने रामाटोला में चल रहे शादी समारोह में युवक को घेरकर पहले मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button