Madhya Pradesh

निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा, चौकीदार की मौत

Share

जिले में रेत का ठेका नहीं होने के कारण अवैध उत्खनन लगातार जारी है, जिससे रेत माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं और इसका खामियाजा आम लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। ताजा मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र का है, जहां रेत लोड एक वाहन ने चौकीदारी कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बैजनाथ सिंह के प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां 40 वर्षीय अशोक कुमार कहार चौकीदारी के साथ राज मिस्त्री का काम भी करता था और रात में वहीं सो रहा था। इसी दौरान देर रात रेत डंप करने पहुंचा छोटा ट्रक उसे देख नहीं पाया और उसके ऊपर चढ़ गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वाहन चालक कौन था और इसमें लापरवाही या अवैध रेत परिवहन की क्या भूमिका रही।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button