ChhattisgarhMiscellaneous

रामभद्राचार्य महाराज की नौ दिनी राम कथा 27 अप्रैल से शिवरीनारायण में

Share

रायपुर। जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की नौ दिवसीय राम कथा 27 अप्रैल से 5 मई तक राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआधाम कुरियारी शिवरीनारायण में आयोजित है। रामभद्राचार्य जी महाराज यहाँ शबरी की निष्ठा विषय पर श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराएँगे। कथा शाम 4 से 6 बजे तक होगी। यह जानकारी राम कथा के आयोजक डॉक्टर अशोक हरिवंश चतुर्वेदी, विशाल खंडेलवाल , नीलेश और लक्खू ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए दी। यह कथा सामाजिक समरसता पर आधारित होगा। यहाँ सामाजिक सरसता का सन्देश दिया जायेगा । प्रत्येक दिन इस कथा के अलग अलग सम्मानित अतिथि होंगे। पहले दिन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सीएम विष्णु देव साय होंगे। एक दिन दिव्यांगजन, अगले दिन स्वास्थ्य हो चुके कुष्ठ रोगी, एक दिन रक्तदाता और प्रतिभाशाली छात्र आदि इस कार्यक्रम के अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि राम कथा के लिए तीस हज़ार वर्ग फ़ीट का विशाल मंडप बनाया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी आदि की व्यवस्था रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button