Madhya Pradesh

फिल्मी अंदाज में स्कूटी चोरी: घायल बनकर अस्पताल पहुंचा, ANM की गाड़ी लेकर फरार

Share

जिले के धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाला स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक खुद को घायल मरीज बताकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा और इलाज का बहाना बनाकर एएनएम की स्कूटी लेकर फरार हो गया। एएनएम संगीता सिंह ने अपनी स्कूटी अस्पताल परिसर में खड़ी की थी, जो कुछ ही देर में गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि खामिडोल निवासी रामानंद तिवारी नाम का व्यक्ति एंबुलेंस से लंगड़ाते हुए उतरा और मेडिकल स्टाफ से इलाज की बात की, लेकिन थोड़ी देर बाद वह सामान्य तरीके से बाहर निकलकर सीधे पार्किंग में पहुंचा और स्कूटी स्टार्ट कर भाग गया। इस दौरान एंबुलेंस चालक और अन्य लोग भी वहां से निकल गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है। वहीं एंबुलेंस चालक अशोक बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसने बताया कि आरोपी ने खुद को एक्सीडेंट पीड़ित बताकर एंबुलेंस बुलवाई थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button